लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के इन 24 जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तापमान गिरेगा बढ़ेगी ठंड

-मौसम विभाग ने चेताया अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी -यूपी के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ होगी भारी बरसात -इन 24 जिलों में भारी सतर्कता बरतने की जरुरत
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 12:12 PM IST
मौसम विभाग का यूपी के इन 24 जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तापमान गिरेगा बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का यूपी के इन 24 जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तापमान गिरेगा बढ़ेगी ठंड

लखनऊ. मौसम विभाग का यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश अलर्ट है। अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी। मौसम ऐसे ही बना रहेगा। यूपी के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ भारी बरसात होगी। संभाल कर रहने की जरूरत है।

मौसम का मिजाज तेजी से बदला :- दीवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। यूपी के कई जिलों में रविवार देर रात खूब जोर कर बादल गरजे, जिसके बाद तेज हवाओं संग बारिश हुई। कई जिलों में तो ओले भी गिरे हैं। जिस वजह से अचानक तापमान गिर गया है। लखनऊ सहित कई जिलों में बिजली गुल रही। सुबह नौ बजे जनता परेशान रही। मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट किया है कि सावधान रहें आकाशीय बिजली गिर सकने की पूरी संभावना है।

अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी :- मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि, कल रात से मौसम में जो बदलाव आया है उससे प्रदूषण में लोगों को राहत मिलेगी। पर इस वक्त लोगों को सावधानी बरतने की पूरी आवश्यकता है। अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी। मौसम भी ऐसे ही बना रहेगा। यूपी के ज्यादातर इलाकों में बिजली चमकने के साथ बरसात होगी। वैसे मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 और 16 नवंबर को बारिश अलर्ट जारी किया था।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट :- मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली सहित भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। इन जिलों के इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बदायूं, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, जालौन कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, सहारनपुर शामली, फिरोजाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर में बरसात होने का अलर्ट जारी किया है।

Published on: