लखनऊ

यूपी में इन 26 जिलों में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट, लखनऊ में हुई रिकॉर्ड बारिश

- भारत मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट- चार अगस्त तक होगी बारिश और चमकेगी बिजली
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 11:02 AM IST
Weather Alert : यदि ज्यादा लो प्रेशर बना तो नवरात्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert : यदि ज्यादा लो प्रेशर बना तो नवरात्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. मौसम विभाग ने यूपी के 26 जिलों में रविवार को कुछ ही घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यह संभावना जताई है कि, अगले चार दिन तक उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश होगी। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में होगी। यहां तेज गरज और चमक के साथ बारिश होगी। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के इन 26 जिले बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, आगरा, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज, फतेहपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर और सोनभद्र में बारिश की संभावना हैं।

लखनऊ में सबसे अधिक बारिश :- उत्तर प्रदेश में शनिवार को 4 घंटे हुई बारिश सबसे ज्यादा 30.2 मिलीमीटर राजधानी लखनऊ में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में फिरोजाबाद 71.6 एमएम, सोनभद्र 61.9 एमएम, औरैया 55.4 एमएम, इटावा 54.4 एमएम और महामाया नगर 62.5 एमएम इतनी बरसात हुई।

भारी बारिश का अनुमान :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रिपोर्ट में बताया कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी। निम्न दबाव का क्षेत्र और एक मानसूनी प्रवाह के कारण 1 अगस्त से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से बारिश के अनुमान हैं।

धान व गन्ना फसल को बारिश से फायदा :- बारिश से इस बार सबसे ज्यादा फायदा धान व गन्ना फसल के लिए हुआ है। धान व गन्ने की फसल के अलावा ज्वार, बाजरा के लिए भी फायदा हुआ है।

Published on:
Also Read
View All