31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का चार दिन अति भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather Alert - यूपी में मानसून तेज गति से सक्रिय - बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाब का क्षेत्र Weather Forecast - शनिवार को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Jul 2021, 10:59 PM IST

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ. Mansoon update 2021 यूपी में मानसून तेज गति से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाब का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके प्रभाव से यूपी के कई जिलों में अति भारी बारिश होगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यूपी में झमाझम बारिश, प्रतापगढ़ के कुण्डा में रिकार्ड 24 सेमी. बारिश

4 अगस्त तक भारी बारिश :- आईएमडी ने शनिवार को कहाकि, यूपी में अगले चार दिन में तेज बारिश होगी। निम्न दबाव का क्षेत्र और एक मानसूनी प्रवाह के कारण 31 जुलाई से 4 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना :- उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को यहां विज्ञप्ति में कहाकि, राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े। विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि रविवार को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफनाई :- यूपी में लगातार बारिश होने से प्रदेश की सभी नदियां उफनाई हुई हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। प्रशासन अलर्ट है।