31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में झमाझम बारिश, प्रतापगढ़ के कुण्डा में रिकार्ड 24 सेमी. बारिश

- मौसम विभाग का आने वाले दो दिन भारी बारिश क अलर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 29 Jul 2021, 6:57 PM IST

Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. monsoon update 2021 यूपी में सक्रिय मानसून की वजह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे यूपी में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 24 सेमी. बारिश प्रतापगढ़ के कुण्डा में रिकार्ड की गई। इसके बाद इटावा में 16, मुरादाबाद के कांठ में 14 सेमी. बारिश आंकड़ों में दर्ज की है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग का पूरे यूपी में झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

इन शहरों में भी हुई बारिश :- मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में यूपी में जमकर बारिश हुई है। इनमें मुजफ्फरनगर, चित्रकूट के कर्बी में 13-13, कानपुर नगर, लखनऊ में 12-12, बहराइच के कैसरगंज, सीतापुर के लहरपुर, सीतापुर के ही भटपुरवाघाट में 10-10, प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी में नौ-नौ, सोनभद्र के चुर्क, प्रतापगढ़ के लालगंज, उन्नाव, रायबरेली, डलमऊ, अलीगढ़ और फतेहगढ़ में आठ-आठ सेमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से प्रदेश में दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग का अलर्ट :- मौसम विभाग ने 30 जुलाई व 31 जुलाई को श्ूपी के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई को आगरा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मथुरा, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

31 जुलाई को बहुत भारी बारिश :- 31 जुलाई को प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि सोनभद्र व चंदौली और आसपास के इलाकों में कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है।