लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में तूफान ‘यास’ से तबाही का अलर्ट

Weather alert Cyclone Yaas - उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाला है तूफान 'यास’ का खतरा- मौसम विभाग जिन जिलों में तूफान 'यास' का खतरा है, उन जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को किया गया अलर्ट - जनता को सलाह, मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2021, 10:18 AM IST
cyclone_yaas_2.jpg

लखनऊ. Weather alert Cyclone Yaas उत्तर प्रदेश में अब तूफान 'यास’ का खतरा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तूफान 'यास' का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यास की चपेट में यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ सहित करीब 27 जिले आने का पूर्वानुमान है। यूपी के लगभग सभी डीएम को चेताया गया है कि सतर्क रहें और समय से पहले तूफान से बचने का उपाय कर लें।

तेज हवा और तेज बारिश होगी :- बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि तूफान 'यास' के यूपी प्रवेश के बाद इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।

डीएम और राहत आयुक्त को चेतावनी :- मौसम विभाग जिन जिलों में तूफान 'यास' का खतरा है, उन जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही जनता को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

समय से ही आएगा मानसून :- लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है