(Uttar Pradesh Weather update) :- यूपी में मौसम का अचानक बदला मिजाज (Uttar Pradesh Weather Alert) :- तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों के चेहरे खिलेपहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी का मौसम अलर्टअप्रैल माह चखाएगा इस बार मई जैसी गरमी का मजा
लखनऊ. (Uttar Pradesh Weather update) यूपी में मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम मंगलवार रात से ठंडा हो गया। देर रात से अचानक तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। लोगों ने सर्दी महसूस की। मौसम विभाग का अलर्ट (Uttar Pradesh Weather Alert) है कि आने वाले दो दिनों में कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। तेज आंधी और धूल का गुबार भी उठ सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यह हवाएं अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगी। साथ मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार के बीच एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी राज्यों पर मौसम की सक्रियता अपेक्षित है। आज रात तक तक पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इस बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड से सटे जिलों में मौसम राहत भरा हो जाएगा। साथ ही इन जिलों में कुछ तापमान में गिरावट आएगी। जिस वजह से ठंड बढ़ जाएगी। तराई जिलों में भी मौसम कुछ राहत भरा रहेगा।
मई जैसी गरमी का मजा :- राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम मंगलवार रात से ठंडा हो गया। लोगों के चेहरों पर मुस्कान छाई है। बुधवार शाम तक तेज हवाओं की वजह से लखनऊ के अगल बगल के जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ था। लखनऊ में तो कई बार बादल आए और चले गए। हो सकता है आने वाले एक या दो दिन में कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो जाए। अप्रैल माह इस बार मई जैसी गरमी का मजा चखाएगा। वैसे लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।
गर्मी का कहर जारी रहेगा :- आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गर्मी का कहर जारी रहेगा। मार्च में वैसे तो तापमान में इतना नहीं होता है। इस बार लगातार एक माह से पछुआ हवा चल रही हैं। इसी से फरवरी में भी रिकॉर्ड गर्मी पड़ी। तापमान में वृद्धि से सापेक्षिक आर्द्रता नमी में भी गिरावट दर्ज की गई है।
किसान बेहद चिंतित :- विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह ने कहाकि, किसान बेहद चिंता में है। कुछ जगह खेतों में फसल तैयार खड़ी है तो कुछ जगह फसलें पकने की प्रक्रिया में हैं, उन्हें तेज तापमान से नुकसान हो सकता है। उम्मीद है कि मौसम सामान्य रहे नहीं तो भारी नुकसान हो जाएगा।