लखनऊ

मौसम विभाग का अलर्ट अगले तीन दिन जोरदार बारिश और आंधी

उत्तर प्रदेश में 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2020
मौसम विभाग का अलर्ट अगले तीन दिन जोरदार बारिश और आंधी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों सहित आस—पास के जिलों में बारिश हुई। मंगलवार को होली 2020 के त्योहार हुई बारिश के बीच कुछ ने जमकर होली खेली तो कुछ ने कोरोना वायरस के डर की वजह से पानी के रंगों से खेलने से मना कर दिया और गुलाल से होली खेली।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन कुछ जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बारिश का भी अनुमान है। 11 मार्च शाम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश वहीं 12 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर मौसम शुष्क हो जाएगा। पर कुछ जगहों पर बारिश होगी। 13 और 14 मार्च की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हर 12 घंटे में प्रदेश का मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले तीन दिन बारिश का होना लगभग तय है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी कम्पनी स्काईमेट अनुसार मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दोपहर तक या शाम को तेज हवा के साथ बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। बुधवार को बारिश होगी। इसका असर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी रहेगा।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात 11.30 पर अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 84 व न्यूनतम 18 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रतिघंटा रही। साथ ही कई जगहों पर बारिश हो रही थी।

Published on:
10 Mar 2020 11:43 pm
Also Read
View All