लखनऊ

साक्षी महाराज के धमकी भरे खत के बाद आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने की स्थिति में भाजपा को दी गई धमकी पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे का बड़ा बयान आया है।

less than 1 minute read
Mar 12, 2019
Sakhshi Mahendra

लखनऊ. उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने की स्थिति में भाजपा को दी गई धमकी पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे का जवाब आया है। साक्षी महाराज द्वारा पत्र जारी किए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि भाजपा सोच विचार कर ही टिकट का बंटवारा करेगी। आपको बता देें कि जारी पत्र में साक्षी महाराज ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि यदि पार्टी उनको लेकर को अन्य फैसला लेती है या उन्हें टिकट नहीं देती है तो इससे प्रदेश व देश में उनके करोड़ो कार्यकर्ता आहत होंगे, जिसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब-
साक्षी महाराज द्वारा पत्र जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा भारतीय जनता पार्टी सोच विचार कर ही टिकट का बंटवारा करेगी। भाजपा अटकलों पर निर्णय नहीं लिया करती है।

कांग्रेस पर बोला हमला-
कांग्रेस द्वारा सपा में यादव परिवार के लिए 5 लोकसभा सीटें छोड़े जाने के मामले में महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह कांग्रेस की विवशता है कि वह सीटें छोड़ रही है। वहीं राहुल गांधी द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के नाम में सम्मानजनक शब्द 'जी' लगाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस के अंदर आतंकवादी वायरस घुस गया है। आतंकवाद से कांग्रेस के रिश्ते हैं। उसे सहूलियत देने के लिए कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रही है।

Updated on:
12 Mar 2019 04:17 pm
Published on:
12 Mar 2019 04:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर