लखनऊ

यूपी में एक दिन में तीन बड़े सड़क हादसे, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के 3 जिलों में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन की मौत हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Jan 06, 2023
इको गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर

यूपी के 3 जिलों में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ। हरदोई-सीतापुर में हुए सड़क हादसे में 1 की मौत हुई है, 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं आगरा में दो गाड़ियों में आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बागपत में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

हरदोई सीतापुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा कोतवाली देहात के इटौली पुल के पास हुई।

नरीपुरा में दो इको गाड़ी आपस में टकराई

आगरा के नरीपुरा में दो इको गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बागपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

बागपत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक गाजियाबाद का रहने वाला था।

Published on:
06 Jan 2023 08:44 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो