लखनऊ

21 जून से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट व मॉल, रात 9 बजे तक बाजार रहेंगे गुलजार

Malls Resturant Will Unlock From 21 June Shops Will Open Till 9 pm- प्रदेश के सभी 75 जिलों से कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) हटाने के बाद योगी सरकार अब नाइट कर्फ्यू से भी थोड़ी राहत देगी। प्रदेश सरकार का रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू अब रात नौ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक प्रभावी होगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2021, 10:35 AM IST
Malls Resturant Will Unlock From 21 June Shops Will Open Till 9 pm
Malls Resturant Will Unlock From 21 June Shops Will Open Till 9 pm

लखनऊ. Malls Resturant Will Unlock From 21 June Shops Will Open Till 9 pm. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) की सेकेंड स्ट्रेन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों से कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) हटाने के बाद योगी सरकार अब नाइट कर्फ्यू से भी थोड़ी राहत देगी। प्रदेश सरकार का रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू अब रात नौ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक प्रभावी होगा। प्रदेश में 21 जून से कुछ बंदिशों के साथ रेस्टोरेंट, पार्क और स्ट्रीट फूड की दुकानें खुलेंगी। मंगलवार को टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय सुनाया। उन्होंने छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

50 फीसदी क्षमता के साथ छूट

प्रदेश के हर जिले में कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी मिलेगी। हालांकि, प्रदेश सरकार ने कोविड नियमों का पालन सख्ती से करने की हिदायत दी है। मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य होगा। इन सभी स्थान पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना भी अनिवार्य होगी।

रजिस्टर में दर्ज होगा नाम

दुकान या शोरूम में पहले की तरह मास्क और सैनिटाइजर की अनिवार्यता रहेगी। आने- जाने वालों का रजिस्टर बनाना होगा। इसमें नाम, पता और बाकी डिटेल रहेगी। दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात नौ बजे तक खुल सकेंगी। लेकिन घनी आबादी की सब्जी मंडियों को प्रशासन खुले स्थान पर खुलेंगी।

Updated on:
16 Jun 2021, 10:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े