लखनऊ

‘PDA को अपनी सरकार में क्यों नहीं लाए?’, मंत्री मनोज पांडे बोले- बाबा की सरकार है, यूपी में गुंडे और मवाली दूर खड़े हुए

Manoj Pandey Latest News: मंत्री मनोज पांडे ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और रोजगार को लेकर सरकार के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं निर्भीक होकर काम कर रही हैं और 9.5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2026, 12:10 PM IST
manoj pandey yogi government up law order up politics
मंत्री मनोज पांडे। फोटो सोर्स-IANS

Manoj Pandey Latest News: लखनऊ में मंत्री मनोज पांडे ने कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे परयोगी सरकारकी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को कभी दंगों का राज्य कहा जाता था, आज वहां महिलाएं रात में भी निर्भीक होकर अपने काम से घर लौट रही हैं। मनोज पांडे ने कहा कि माताएं, बहनें और बेटियां रात 9 बजे से लेकर 12-1 बजे तक अपना काम करके सम्मानपूर्वक घर वापस आती हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश में गुंडे और मवाली अब केवल इस डर और भय से दूर खड़े हैं कि उत्तर प्रदेश में बाबा यानी योगी की सरकार है।

कानून व्यवस्था का दूसरे राज्य कर रहे अनुसरण

मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ऐसी कानून व्यवस्था है, जिसका दृष्टांत देश के दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी लोगों को उत्तर प्रदेश पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में आए बदलाव को लेकर लोगों के बीच अलग तरह का माहौल बना है। मनोज पांडे ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने PDA का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग PDA की बात करते हैं, उनसे वह विनम्रता से कहना चाहते हैं कि उन्हें याद करना चाहिए कि अपनी सरकार में PDA को क्यों नहीं लाया गया?

नौकरियों को लेकर सरकार की पहल का जिक्र

मंत्री ने सरकारी नौकरियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उनके चेहरों पर खुशी देखी। उनके मुताबिक, लोग कह रहे हैं कि पहली बार उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान जो नौकरियां मिल रही हैं, उनमें निष्पक्षता और न्याय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि गीता के एक श्लोक में कहा गया है कि न्याय भी ऐसे मिलना चाहिए, जो न्याय की तरह दिखाई दे। इसी संदर्भ में उन्होंने पिछली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले नौकरियों के नाम पर किस तरह रेवड़ी की तरह झोले में हजरतगंज चौराहे पर नौकरियां बेची जाती थीं।

9.5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात

मनोज पांडे ने कहा कि यह 1-2 नौकरियों की बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के 9.5 लाख युवाओं कोरोजगार से जोड़ने की एक अनूठी पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है। जिन्हें उन्होंने प्रदेश का भविष्य बताया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में निष्पक्षता और न्याय को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया। मंत्री के बयान में कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे को योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं निर्भीक होकर अपना काम कर रही हैं और सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7