
लखनऊ. देश का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स पार्सल सेंटर का शुभारंभ राजधानी लखनऊ में हो गया है। खुद केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने इस ई-कॉमर्स पार्सल सेंटर का उद्घाटन किया। लखनऊ आए मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले चार साल में देश में काफी बदलाव देखने को मिला है। राजधानी में ई-कॉमर्स सेंटर एक नए युग का आगाज है।
क्या है इसमें खास
ई-कॉमर्स नई संभावनाओं का केंद्र है। इससे प्रदेश को कई फायदे होने वाले हैं। ई-कॉमर्स की नई संभावनाओं को देखते हुए डाक विभाग ने तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों से करार किया है। समय पर लोगों तक उनका सामान पहुंच जाए, ये ई-कॉमर्स पार्सल की जिम्मेदारी होगी। देश में ई-कॉमर्स का व्यवसाय 2 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इसे और मजबूत बनाने के लिए डाक और रेल विभाग में तालमेल बनाया जाएगा।
सही समय पर उपभोगता को पहुंचाएं उनका सामान
उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के शासन काल में डाक विभाग की विश्वसनीयता स्थापित हपई है। ई-कॉमर्स के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे अमेजन और नापतौल से समझौता किया गया है। ई-कॉमर्स की जिम्मेदारी होगी कि वे सही समय पर उपभोगता तक उसका मंगवाया हुआ सामान पहुंचाएं। ई-कॉमर्स की प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में भी बढ़ोतरी हो, इसके लिए डाक और रेल विभाग में तालमेल बनाया जाना बेहद जरूरी है।
अंबेडकर मामले में कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं
ई-कॉमर्स की बातें तो होती रहीं लेकिन इस दौरान केंद्री मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि कांग्रेसियों को अंबेडकर मामले में बोलने का अधिकार नहीं है। इसेक साथ ही भाजपाइयों की तारीफ में उन्होंने कहा कि भाजपा में दलित विधायक और सांसद सबसे ज्यादा हैं। कांग्रेस में जो आज सरकार विरोध कर रही है, उसी के सांसदों से संसद में अवरोध पैदा किया है। इसलिए कांग्रेसियों को अंबेडकर मामले में चुप रहना चाहिए।