लखनऊ

जनसंख्या घटाने की तरफ सरकार का बड़ा कदम, अब राशन की दुकानों पर मिलेगा यह सामान

योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, राशन की दुकानों पर भी मिलेगी सेनेटरी नैपकिन...
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 9:37 AM IST
जनसंख्या घटाने की तरफ सरकार का बड़ा कदम, अब राशन की दुकानों पर मिलेगा यह सामान
जनसंख्या घटाने की तरफ सरकार का बड़ा कदम, अब राशन की दुकानों पर मिलेगा यह सामान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के राशन दुकानदार अब आम आदमी के उपयोग की रोजमर्रा की जरूरत का सामान और स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बंधी चीजें भी बेच सकेंगे। योगी सरकार ने राशन दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। कोटेदार जो वस्तुएं राशन की दुकान पर बेच सकेंगें उनमें साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, चाय, पेन, कॉपी, ओआरएस टेबलेट-घोल, निरोध और सेनेटरी नैपकिन शामिल है। सरकार के इस कदम को बढ़ती जनसंख्या को रोकने और महिलाओं के लिये भी असरदार माना जा रहा है, क्योंकि जो लोग मेडिकल स्टोरों से निरोध और सेनेटरी नैपकिन जैसी चीजें नहीं खरीद पाते, वह राशन की दुकानों से ले सकेंगे।

कोटेदारों की आय बढ़ाने की कोशिश

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 80 हजार राशन दुकानदार हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एपीएल (गरीबी की रेखा से ऊपर) आदि योजनाओं के बंद होने के बाद सिर्फ अन्त्योदय और खाद्य सुरक्षा (पात्र गृहस्थी) काम बचा है। डोर स्टेप डिलीवरी के बाद सरकारी गोदाम से खाद्यान्न लाने के लिये मिलने वाला 10 रुपया भी बंद हो गया है। ऐसे में लंबे समय से प्रदेश सरकार राशन दुकानदारों की आय बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत बिजली के बिल राशन दुकानों पर जमा कराने की भी व्यवस्था बीते दिनों की गई थी।


भेजा गया आदेश

प्रदेश सरकार की तरफ से खाद्य आयुक्त, सभी मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी को भेजे आदेश में कहा गया है कि राशन दुकानों पर यह चीजें बेचे जाने की अनुमति इस शर्त के साथ दी जा रही है कि इन वस्तुओं का निर्माण करने वाली कम्पनी एफएसएसएआई के मानकों का पालन करती हो। वस्तुओं की गुणवत्ता भी सक्षम स्तर से प्रमाणीकृत हों।

Published on: