लखनऊ

बेटी को दहेज के साथ खुशी- खुशी किया विदा, फिर भी मार डाली बेटी

नौवा महीना चल रहा था, होने वाली थी डिलीवरी, ससुराल वालो ने ऐसा मारा की बहू की हुई मौत और बच्चा हैं जिन्दा।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2023, 7:02 PM IST
डिलीवरी के दौरान आरती की हुई मौत
डिलीवरी के दौरान आरती की हुई मौत

विकास नगर में नवविवाहिता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बेटी की शादी में जमीन बेचकर स्विफ्ट डिजायर कार दी थी। इसके बाद भी ससुराल वाले ₹500000 और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न हो पाने पर गर्भावस्था के नौवें महीने में भी उसे मारा पीटा गया। सूचना पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चे को तो बचा लिया,लेकिन पीड़िता की मौत हो गई।


घर की जमीन बेच कर, दिया था दहेज

परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक गुडंबा के भाषाओं के रहने वाले किसान फूलचंद ने बताया कि 11 मई को बेटी आरती की शादी विकास नगर इलाके में की थी। पैसे नहीं थे तो जमीन बेचकर बेटी की शादी में स्विफ्ट डिजायर कार थी।

शादी 3 महीने तक सब रहा ठीक

शुरू में तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा 3 महीने बाद ससुराल वाले ₹500000 और देने की मांग करने लगे मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी 9 माह की गर्भवती थी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे मारते पीटते थे। बीते शुक्रवार को भी ससुराल वालों ने बेटी आरती को पीटा था। जैसे ही खबर मिली, बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां उसके शरीर पर चोट के निशान थे।


डिलीवरी के दौरान आरती की हुई मौत

आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्रसव के दौरान बच्चे को तो बचा लिया लेकिन आरती की मौत हो गई। इंस्पेक्टर विकासनगर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Published on: