लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 25-27 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Alert यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल गया है। तीन दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है कि, 25 सितम्बर, 26 सितम्बर और 27 सितम्बर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी।    
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 2:38 PM IST
Weather Update
Weather Update

UP Weather Forecast यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल गया है। तीन दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है कि, 25 सितम्बर, 26 सितम्बर और 27 सितम्बर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। खासतौर पर 26 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। छह राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में तो झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि, 25-26 सितम्बर को तो लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश होगी। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा भी है। राजधानी लखनऊ शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। उनमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में भारी बारिश के आसार हैं जबकि प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां बारिश के साथ-साथ आंधी.तूफान के आसार जताए गए हैं। बरेली के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग का अपडेट है कि, आने वाले तीन दिन बारिश तो पूरे प्रदेश में होगी कहीं ज्यादा तो कहीं कम होगी। 25 और 26 में सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बांदा आदि इलाकों में भारी बारिश के आसार समेत अन्य इलाकों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
24 Sep 2022, 2:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All