लखनऊ

उपचुनाव में जीत के जश्न के बीच बसपा में छाई शोक की लहर, सपा नेता और मायावती में हुई मुलाकात

बसपा सुप्रीमो की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी दोनों ही लालजी वर्मा को सांत्वना देने उनके घर पहुंची थे।

2 min read
Mar 14, 2018
Mayawati

लखनऊ. गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जहां समाजवादी पार्टी की जीत का जश्न सपा और बसपा में जोर शोर से शुरू हो गया है वहीं बसपा में विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के पुत्र के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल लालजी वर्मा के बेटे विकास वर्मा ने आज सुबह चिनहट में अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सपा-भाजपा के भी कई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए लालजी वर्मा के घर पहुंचे। इस बीच बसपा सुप्रीमो की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी से भी मुलाकात हुई। ये दोनों ही लालजी वर्मा को सांत्वना देने उनके घर पहुंची थे। उनसे पूर्व बीजेपी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी लालजी वर्मा के घर पहुंचे। लेकिन मायावती के पहुंचते ही वह वहां से चले गए।

रामगोविंद चौधरी से काफी देर तक की मायावती से मुलाकात-

ये भी पढ़ें

मायावती ने जया बच्चन पर की गई अमर्यादित टिप्पड़ी पर नरेश अग्रवाल को दिया करारा जवाब

सांत्वना देने के बाद वहां से जाते समय मायावती ने रामगोविंद चौधरी को अलग से बुलाया। इस दौरान मायावती ने खुद रामगोविद चौधरी का इंतजार किया। दोनों ने फिर हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। कुछ क्षण साथ रहने के बाद मायावती वहां से चली गईं। जाने से पहले मायावती ने एक बयान में कहा कि लालजी वर्मा के बेटे की आत्महत्या से पूरा बसपा परिवार दुखी है। उसने पेट की बीमारी से दुखी होकर आत्महत्या की। हमने पूरे परिवार ने समझाने की कोशिश की है।

फेसबुक पर डाला था सुसाइड नोट-

आपको बता दें कि लगभग एक साल पहले भी लालजी वर्मा के 40 वर्षीय बेटे ने अंबेडकरनगर में शहर के बनगांव रोड स्थित एक जिम में भी खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन तुरंत उपचार होने से उसकी जान बच गई थी। गोली मारने से पहले विकास ने फेसबुक पर सोसाइड नोट को शेयर किया था, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। ठीक एक साल बाद फिर उसने फिर उस घटना को दोहराया और इस बार उसकी जीवनलीला आखिरकार समाप्त हो गई।

ये भी पढ़ें

नरेश अग्रवाल के विवादित बयान पर पंखुड़ी पाठक ने कहा, अखिलेश जी के सामने उनकी हिम्मत नहीं थी..
Published on:
14 Mar 2018 05:29 pm
Also Read
View All