लखनऊ

देशहित व सीमा की रक्षा हर हाल में जरूरी, सरकार और विपक्ष एकजुटता से करें काम : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत-चीन के मौजूदा हालातों पर विपक्ष और सरकार से एकजुट रहने की अपील की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 12:47 PM IST
देशहित व सीमा की रक्षा हर हाल में जरूरी, सरकार और विपक्ष एकजुटता से करें काम : मायावती
देशहित व सीमा की रक्षा हर हाल में जरूरी, सरकार और विपक्ष एकजुटता से करें काम : मायावती

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत-चीन के मौजूदा हालातों पर विपक्ष और सरकार से एकजुट रहने की अपील की है। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि अभी हाल ही में 15 जून को लद्दाख में चीनी सेना के साथ हुए संघर्ष में कर्नल सहित 20 सैनिकों की मौत से पूरा देश काफी दुःखी, चिन्तित और आक्रोशित है। इसके निदान हेतु सरकार और विपक्ष दोनों को पूरी परिपक्वता व एकजुटता के साथ काम करना है जो देश-दुनिया को दिखे व प्रभावी सिद्ध हो।

मायावती ने कहा कि ऐसे कठिन व चुनौती भरे समय में भारत सरकार की अगली कार्रवाई के सम्बंध में लोगों व विशषज्ञों की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन मूल रूप से यह सरकार पर छोड़ देना बेहतर है कि वह देशहित व सीमा की रक्षा हर हाल में करे, जो कि हर सरकार का दायित्व भी है।

Published on: