
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के इस प्रण-पत्र पर सवाल उठाते हुए इसे हवा-हवाई वादों का दस्तावेज बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की नीतियां गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों के बजाय धनी लोगों को फायदा पहुंचाने वाली रही हैं। मायावती ने राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए सपा पर निशाना साधा और जनता से उसके चुनावी वादों को लेकर सावधान रहने की अपील की।
बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के नए चुनावी प्रण-पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा ने जिस 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को जारी किया है, वह उसके पीडीए की तरह ही हवा-हवाई है। यह 'थोथा चना बाजे घना' वाली कहावत को चरितार्थ करता है। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति का रवैया गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों के खिलाफ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों में इन वर्गों के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा के बजाय जातिवाद और धनी लोगों के हितों को ज्यादा महत्व दिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है