लखनऊ

मायावती ने चंद्रशेखर पर तो़ड़ी चुप्पी, गठबंधन पर रखी दी ये कंडीशन

शनिवार को दिल्ली से लौटी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने नए बंगले 9 मॉल एवेन्यू से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
3 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 1:37 PM IST
Mayawati
Mayawati

लखनऊ. शनिवार को दिल्ली से लौटी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने नए बंगले 9 मॉल एवेन्यू से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा जनता का ध्यान बंटाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक को भी नहीं बख्शा गया है। मायावती ने इस दौरान हाल ही जेल से रिहा हुए सहारनपुर दंगों के आरोपी व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को लेकर भी कुछ बातें स्पष्ट की। आपको बता दें कि चंद्रशेखर ने जेल से रिहा होते ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने व गठबंधन में मायावती को समर्थन देने की बात कही थी।

अटलजी की मृत्यु का राजनीतिक फायदा उठा रही भाजापा-

मायावती ने कहा कि अटल जी के जीतेजी भाजपा उनके नक्शेकदम पर नहीं चली, लेकिन अब उनकी मौत को भुनाने की कोशिश खूब कर रही है। भाजपा दिखावटी घोषणाएं कर के अटल जी की मौत पर भी राजनीतिक लाभ लेने की पूरी कोशिश कर रही है।

चुवान नजदीक आते ही भाजपा कर रही लुभावने वादें-
मायावती ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की गलत नीतियों को ध्यान दिलाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं भाजपा लुभावने वादे कर रही है। सच बात तो यह है कि भाजपा ने 2014 से लेकर अब तक कोई भी खास चुनावी वादा पूरा नहीं किया। और जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और 2019 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। बीजेपी ने देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी की है।

नोटबंदी से आई आर्थिक इमेरजंसी-

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश में आर्थिक इमेरजंसी आई थी। भाजपा की गलत नीतियों से 100 से ज्यादा गरीबों की जान चली गई। नोटबन्दी एक राष्ट्रीय त्रासदी साबित हुआ है। नोटबन्दी का फैसला गलत तरीके से किया है। इससे बेरोजगारी बढ़ी है, छोटे उद्योग बन्द हो गए है। भाजपा को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें भी आसमान छू रही है।

मॉब लिन्चिंग लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है-

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि भाजपा सरकार कोर्ट कचहरी में दलितों की मदद करने वाले वकीलों और एनजीओ के साथ भी अन्याय कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गो-रक्षा के नाम पर मॉब लिन्चिंग हो रही है जो लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है। सुनहरे दिन के सपने दिखाकर भाजपा ने केवल कुछ पूंजीपतियों का ही भला किया। वहीं महिला सुरक्षा पर भाजपा की सरकारों की असफलता साफ दिख रही है। यह चिंता का विषय है। एंटी रोमियो स्क्वाड तो यूपी में निष्क्रिय हो चुका है।

चंद्रशेखर पर किया हमला-

मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर निशाना साधा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोग मुझसे रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसपी सुप्रीमो ने दो टूक कहा कि उनका किसी के साथ भाई-बहन या बुआ-भतीजे का रिश्ता नहीं है। सहारनपुर हिंसा में आरोपी चंद्रशेखर मुझसे रिश्ता दिखा रहा है जबकि मेरा सिर्फ गरीबों से रिश्ता है। ऐसे किसी व्यक्ति से मेरा रिश्ता नहीं है, जो समाज में ऐसा काम करते हैं। समाज में ऐसे बहुत से संगठन बनते चले आ रहे हैं जो अपना धंधा चलाते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह करोड़ों लोगों की लड़ाई लड़ रही हैं। रावण को अलग से संगठन बनाने की ज़रूरत क्यों है? वो बसपा के झंडे के नीचे आकर लड़ाई लड़ें।

सम्मानजक सीट नहीं मिली तो लड़ूंगी अकेले चुनाव-

बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के खिलाफ बन रहे गठबंधन पर भी बड़ा बयान दिया है और साफ तौर पर सपा और कांग्रेस को स्पष्ट रूप से कहा कि बसपा गठबंधन के खिलाफ नहीं है, लेकिन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही हम साथ में लड़ेेंगे। सम्मानजनक सीट नहीं मिलीं तो बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप