लखनऊ

Lok sabha election result: नतीजों के बाद मायावती ने दिया बड़ा बयान, अखिलेश के लिए कहा यह

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के आए नतीजों पर असंतोष जाहिर करते हुए इवीएम पर सवाल उठाए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2019, 9:07 PM IST
Mayawati
Mayawati

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के आए नतीजों पर असंतोष जाहिर करते हुए इवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता इवीएम से संतुष्ट नहीं हैं। मायावती ने कहा- देश के अधिकांश दल इवीएम के खिलाफ हैं। जनता भी इस फैसले से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।

मोदी सरकार को बधाई-

मायावती ने मोदी दी जीत पर कहा कि भारत में बनने वाली नई मोदी सरकार को मैं बधाई देती हूं। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की मैं कद्र करती हूं, क्योंकि उन्होंने चुनाव में काफी मेहनत की है। साथ ही आरएलडी अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की भी उन्होंने तारिफ की। उन्होंने कहा कि सपा और आरएलडी के सहयोग से ही हम भाजपा को यूपी में काफी हद तक रोकने में कामयाब रहे हैं। आपको बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन यूपी की 20 से भी कम सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। इसी के साथ ही मायावती ने कार्यकर्ताओं से नतीजे आने पर निराश न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य आप ही का है।

25 वर्ष बाद सपा-बसपा में गठबंधन हुआ और माना जा रहा था यह गठबंधन भाजपा को यूपी में रोकने में कामयाब रहेगा। लेकिन इसका जादू नहीं चला। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि गठबंधन कर सपा ने बसपा को संजीवनी दे दी है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी में पिछले कई सालों से चल रहे अंदरूनी विवाद से उसका काडर मतदाता खफा होकर छिटक गया।

Published on: