लखनऊ

विधानसभा चुनाव के लिए मायावती ने अब इस पार्टी से किया गठबंधन, बसपा महासचिव ने किया यह ऐलान

लोकसभा चुनाव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

less than 1 minute read
Aug 11, 2019
Mayawati

लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) आगामी विधान सभा चुनाव (Vidhan Sabha election) की तैयारियों में जुट गई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से गठबंधन तोड़ अब उन्होंने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन कर लिया है। आपको बता दें कि हाल में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने हरियाणा में यूपी सरकार में मंत्री चौधरी भुपेंद्र सिंह को विधान सभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया है। वहीं कांग्रेस (Congress) ने भी हरियाणा महिला कांग्रेस (Haryana woman congress) अध्यक्ष सुमित्रा चौहान (Sumitra Chauhan) का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

बसपा महासचिव ने दी जानकारी-

बसपा राष्ट्रीय माहसचिव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जेजेपी से गठबंधन की जानकारी दी। समझौते के तहत जेजेपी 50 तो बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेजेपी नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला व बसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। गहन मंथन व सहमति के बाद बसपा प्रमुख मायावती व जेजेपी संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला ने गठबंधन को हरी झंडी दी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। जनता सिर्फ जेजेपी-बसपा का नया गठबंधन देखना चाहती है।

Published on:
11 Aug 2019 04:28 pm
Also Read
View All