लखनऊ

महागठबंधन के साथियों ने भी नहीं दी अखिलेश को जन्मदिन पर बधाई

अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं

less than 1 minute read
Jul 01, 2019
AKHILESH YADAV
अखिलेश यादव को जन्मदिन पर नहीं थी ऐसी उम्मीद, मायावती सहित सपा कार्यकर्ताओं ने दिया झटका

रुचि शर्मा

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh Yadav 47th Birthday) यादव आज 1 जुलाई को अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म इटावा के सैफई में हुआ। अखिलेश यादव 27 साल की उम्र में सांसद बने व 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनें। इसके बाद अखिलेश राजनीति में तेजी से सक्रिय हुए। वे लोगों से हमेशा जुड़े रहे। अखिलेश यादव ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं, वे हर मुद्दों पर ट्वीट करते हैं, इसके साथ ही जब भी वो किसी से मुलाकात करते हैं तो उसकी जानकारी भी तस्वीरों के साथ ट्वीट करते हैं। ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव विरोधियों पर निशाना भी साधते नजर आते हैं। पर आज अपने इस खास मौके पर ट्वीटर और फेसबुक पर उनकी सक्रियता नहीं दिखी। अखिलेश को न तो मायावती ने अौर न ही जयंत चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी। यहां तक कि समाजवादी पार्टी ने भी इन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी। ट्वीटर पर अखिलेश यादव फॉलोवर्स के हिसाब से बड़े नेताओं में शामिल है। मौजूदा समय में उनके 9.68 मिलियन फॉलोअर हैं।

15 जून को किया था आखिरी ट्वीट

अखिलेश यादव का आखिरी दो ट्वीट 15 जून को था, जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि केंद्र में सरकार? भाजपा की। प्रदेश में सरकार? भाजपा की। शासन-प्रशासन? भाजपा का। लेकिन यू॰पी॰ के चारों कोनों से क्या ख़बरें आ रही हैं? प्रदेश अब अपराधियों का स्वर्ग बन गया है। वहीं दूसरा ट्वीट राज्यपाल राम नाईक की तस्वीर के साथ किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की लाचार कानून व्यवस्था के संदर्भ में माननीय राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात कर स्थिति से अवगत कराया! राज्य में कानून का राज स्थापित कराने की अपील की।

Updated on:
01 Jul 2019 05:07 pm
Published on:
01 Jul 2019 05:04 pm