शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
लखनऊःउत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि श्री चेतन चौहान मृदभाषी, कर्मठ एवं सक्रिय राजनेता थे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
इसे भी पढ़े: पूर्व क्रिकेटर ने कोरोना से जीती जंग लेकिन किडनी व् ब्लड प्रेशर की समस्या से हुई मौत
यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान। मंत्रिपरिषद में हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी के असामयिक निधन की सूचना पाकर मन अत्यंत व्यथित है। चेतन जी के रूप में हमने दूसरा साथी खोया है जिसकी पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती है।
इसे भी पढ़े: जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने BEO परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
इसे भी पढ़े : राजधानी में सभी धर्म-गुरुओं की मौजूदगी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस