लखनऊ

Mission Shakti : महिलाओं से छेडख़ानी तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर पूरे शहर में लगेंगे पोस्टर

_ सीएम योगी का 'ऑपरेशन दुराचारी' - महिला पुलिसकर्मी देगीं सजा-नजरदांज करने पर पुलिसकर्मी होंगे जिम्मेदार
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2020, 4:47 PM IST
Mission Shakti : महिलाओं से छेडख़ानी तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर पूरे शहर में लगेंगे पोस्टर
Mission Shakti : महिलाओं से छेडख़ानी तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर पूरे शहर में लगेंगे पोस्टर

लखनऊ. उप्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत सख्त हो गए हैं। अब अगर किसी ने भी महिलाओं के साथ किसी भी तरह की छेडख़ानी की तो उसकी खैर नहीं है। ऑपरेशन दुराचारी के तहत यदि कोई भी किसी महिला से जरा सी भी बदतमीजी करेगा और उसका अपराध सिद्ध हो जाएगा तो पूरे शहर में उसके पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि यदि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो इसके लिए संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे।

( Anti romeo squad) सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि, महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की छेडख़ानी की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने और पहचाने इसलिए चौराहे-चौराहे पर इनके पोस्टर लगवाएं जाएं। महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने पर इन्हें महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाए। इसके साथ सीएम योगी ने यह आदेश भी दिया कि ऐसे लोगों की जो भी व्यक्ति मदद को आगे आए उसका भी नाम उजागर किया जाए।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों के साथ भी बेहद सख्त कदम उठाया था। सरकार ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों का पोस्टर सड़कों पर लगावाए थे।

एंटी रोमियो स्क्वॉड एक्टिव

मार्च 2018 तक एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 26.36 लाख लोगों की चेकिंग की थी। एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 22 मार्च 2017 से 15 मार्च 2020 तक यूपी के 10 जोन में कुल 79,42,124 लाख लोगों की चेकिंग की। जिसमें 10,831 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 33,34,852 लाख को चेतावनी जारी की थी।
महिलाओं को छेड़ा तो अब यह होगा
-महिलाओं से अपराध करने वाले को महिला पुलिसकर्मियों ही दंडित करेंगी
-शोहदों के मददगारों के भी नाम उजागर करने के निर्देश
-एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह हर जिले की पुलिस अभियान चलाएगी -घटना के लिए संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ होगों जिम्मेदार

Updated on:
23 Oct 2020, 4:47 PM IST
Published on: