लखनऊ

प्रियंका गांधी को झटका, नहीं जाएगी अदिति और राकेश की विधायकी, याचिका खारिज

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह की सदस्यता रद्द करने के मामले में प्रियंका गांधी को तगड़ा झटका लगा है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2020
प्रियंका गांधी को झटका, नहीं जाएगी अदिति और राकेश की विधायकी, याचिका खारिज

लखनऊ. रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह की सदस्यता रद्द करने के मामले में प्रियंका गांधी को तगड़ा झटका लगा है। दोनों की विधायकी रद्द करने की याचिका को विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने खारिज कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दोनों विधायकों को लेकर यह फैसला सुनाया। वहीं हरदोई से बीजेपी विधायक नितिन अग्रवाल पर फैसला अभी सुरक्षित रखा है।

कांग्रेस को तगड़ा झटका

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी विरोधी रुख अपनाने के बाद अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने यह याचिका दाखिल की थी। अदिति सिंह बीते दिनों से लगातार कई मौकों पर पार्टी विरोधी रुख अपनाती रही हैं। इन दोनों विधायकों के मामले में लंबे समय तक फैसला न होने की स्थिति में कांग्रेस इलाहाबाद हाईकोर्ट भी पहुंची थी।


पार्टी व्हिप का उल्लंघन

आपको बता दें कि कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधायक अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास 26 नवंबर 2019 को एक याचिका दाखिल की थी। कांग्रेस का आरोप है कि अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए 2 अक्टूबर 2019 को योगी सरकार की तरफ से बुलाए गए विशेष सत्र में हिस्सा लिया। जबकि पार्टी ने इस विशेष सत्र का बहिष्कार किया था। इससे पहले 31 मई 2019 को कांग्रेस ने विधायक राकेश सिंह की सदस्यता रद्द करने के लिए भी याचिका दी थी। राकेश सिंह ने रायबरेली सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी का विरोध किया था।

Published on:
14 Jul 2020 09:51 am
Also Read
View All