11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव की मांग, गिरफ्तार छात्र-नौजवानों को रिहा करे सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तार छात्र-नौजवानों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस सरकार को सत्ता से जाने का डर होता है, वह अन्याय करती है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Oct 11, 2026

SP chief Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव फोटो-ANI

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तार छात्र-नौजवानों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस सरकार को सत्ता से जाने का डर होता है, वह अन्याय करती है।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाना है, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोगों के वोट बनवाने और मतदान करने में बाधाएं पैदा की जा रही हैं।

सपा प्रमुख ने कहा, “जो छात्र-नौजवान गिरफ्तार हुए हैं, उन्हें सरकार रिहा करे। जिस सरकार को जाने का डर होता है, वो अन्याय करते हैं। कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयोग का काम है कि ज्यादा से ज्यादा वोट बनें। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि ऐसा काम किया जा रहा है कि हम वोट न बनवा पाएं और वोट डाल न पाएं।”

अखिलेश यादव के इस बयान में गिरफ्तार युवाओं की रिहाई और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।