लखनऊ

MNREGA : यूपी, श्रमिक परिवारों को मनरेगा का 100 दिन काम देने में देश में नम्बर वन

खुशखबर। श्रमिक परिवारों को मनरेगा के तहत 100 दिन का काम देने में यूपी, देश में नम्बर वन हो गया है। सत्र 2022-23 में अप्रैल से जुलाई के बीच यूपी में 34502 परिवारों को मनरेगा के तहत 100 दिन काम देने का रिकार्ड बनाया है।

2 min read
Aug 06, 2022
MNREGA : यूपी, श्रमिक परिवारों को मनरेगा का 100 दिन काम देने में देश में नम्बर वन

खुशखबर। श्रमिक परिवारों को मनरेगा के तहत 100 दिन का काम देने में यूपी, देश में नम्बर वन हो गया है। सत्र 2022-23 में अप्रैल से जुलाई के बीच यूपी में 34502 परिवारों को मनरेगा के तहत 100 दिन काम देने का रिकार्ड बनाया है। मनरेगा के तहत जो व्यक्ति 90 दिन तक काम कर लेता है, उसे श्रम विभाग की 15 योजनाओं का लाभ मिलने लगता है। वित्तीय वर्ष 2021—22 में 7.35 लाख परिवारों ने 100 दिन काम किया था। 19908 परिवारों को 100 दिन काम देकर आंध्र प्रदेश, देश में दूसरे नम्बर पर अपना परचम लहरा रहा है। एक अप्रैल 2022 से मनरेगा मजदूरी दर उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 213 रुपए हो गई है। वर्ष 2022-23 में अप्रैल से जुलाई के बीच देश मे 2,17,879 मनरेगा मजदूर परिवार को 100 दिन काम दिया गया।

अमृत सरोवरों में काम कर रहे मनरेगा मजदूर

यूपी में जब बारिश की शरुआत होती थी तो मनरेगा का काम बंद कर दिया जाता था पर अब योगी सरकार में लगातार काम हो रहा है। इसका एक बड़ा सुबूत 5 अगस्त के आंकड़े हैं। जिसके तहत मनरेगा में 16 लाख 6000 मजदूरों ने पांच अगस्त को काम किया। सूबे में भारी पैमाने में अमृत सरोवरों का विकास हो रहा है। और अधिकतर मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया गया है। शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों की मजदूरी मद में भारत सरकार से 1900 करोड़ रुपए भेजें हैं।

चार माह में 3196.61 करोड़ का भुगतान

- वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जुलाई 3196.61 करोड़ रुपए।
- सामग्री मद में अप्रैल-जुलाई तक 1950.53 करोड़ रुपए खर्च।
- वर्ष 2021-22 में सामग्री के मद में सिर्फ 666.49 करोड़ भुगतान।
- वर्ष 2021-22 में कुल 6596.37 करोड़ रुपए मजदूरी का भुगतान।
- वर्ष 2021-22 सामग्री मद में 1813.63 करोड़ रुपए का भुगतान।

प्रतिदिन करीब 27 करोड़ का खर्च

अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने बताया कि, यूपी में मनरेगा के तहत प्रतिदिन मजदूरी में करीब 27 करोड़ रुपए खर्च होता है। पूरे साल में मनरेगा मजदूरी मद में 8500 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। परिवारों को 100 दिन काम देने का सबसे अधिक लाभ संबंधित परिवार के उस व्यक्ति को होता है जो अकेले 90 दिन काम कर लेता है। उन्हें श्रम विभाग की 15 योजनाओं का लाभ मिलने लगता है।

एक नजर में -

राज्य - 100 दिन काम
उत्तर प्रदेश - 34502
आंध्रप्रदेश - 19908
राजस्थान - 18401
मध्यप्रदेश - 17927
बिहार - 6302
झारखंड - 1459

Published on:
06 Aug 2022 01:43 pm
Also Read
View All