लखनऊ

शराब के नशे में पिता-पुत्र ने युवक का फोड़ा सिर, मुकदमा हुआ दर्ज

मामूली विवाद की वजह से दो पक्षों में हुई मारपीट, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दर्ज किया मुकदमा, फरार आरोपी की तलाश जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2023, 8:14 AM IST
 नशे की हालत में किया बवाल
नशे की हालत में किया बवाल

मोहनलालगंज के गोविंदपुर माजरा कोराना गांव निवासी राहुल ने पुलिस से शिकायत करते हुए,बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में धुत हर्ष और उसके पिता राम लखन गाली-गलौज कर रहे थे।

उसने मना किया, तो दोनो ने लाठी-डंडे और लात घूसो से पिटाई की। उसके बाद सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकलें।

इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गयी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Published on: