लखनऊ

Monsoon Update: मानसून ने की धमाकेदार एंट्री, 25 जिलों के लिए डबल अलर्ट, 10 में होगी बहुत भारी बारिश

Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में सूखे के हालातों के बीच मानसून फिर लौट आया है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को यूपी के 10 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश तो 15 जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Jul 25, 2023
Monsoon return Very Heavy Rain Alert Weather Update in UP
आज से यूपी में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला।

Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में सूखे के हालातों के बीच मानसून फिर लौट आया है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को यूपी के 10 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश तो 15 जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज यानी मंगलवार को यूपी के 25 जिलों में एकसाथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि आंधी-तूफान के दरम्यान सावधान रहने की जरूरत है। कच्ची दीवारों और पेडों के नीचे आश्रय न लें। अगर आंधी-तूफान के बीच आप यात्रा में हैं तो अपना वाहन कहीं सुरक्षित स्‍थान पर रोक लें। अगर यह संभव न हो तो वाहन के खिड़की और शीशे बंद रखें।

इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मानसून के लौटने पर आज यूपी के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, संभल, बुलंदशहर और इसके आसपास के इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में जारी किया Yellow Alert
इसके अलावा सिद्घार्थनगर, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, एटा, फर्रुखाबाद, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्घ नगर, अलीगढ़ और इसके आसपास के इलकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Updated on:
25 Jul 2023 08:25 am
Published on:
25 Jul 2023 08:25 am
Also Read
View All
‘सरकार चर्चा के लिए तैयार थी लेकिन विपक्ष की मंशा ही सदन चलने देने की नहीं है’, सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

‘फ्री मुफ्त यात्रा से लेकर पेपर लीक रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था तक’, CM योगी ने अनुपूरक बजट में दिए ‘गिफ्ट’! आपको पता हैं?

‘ओवैसी जल्द सनातन धर्म में लौटेंगे’, AIMIM के बयान पर मंत्री जे.पी.एस. राठौर का बड़ा पलटवार

‘समाजवादी पार्टी की नकारात्मक रवैये ने सदन में कोई चर्चा नहीं होने दी’, CM योगी ने सपा को बताया किसान-युवा विरोधी

Congress Complaint: लखनऊ रोड शो में हनुमान जी के स्वरूप के इस्तेमाल पर कांग्रेस का विरोध, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पंकज चौधरी के खिलाफ FIR की मांग