लखनऊ

Weather Updates : मानसून अब यूपी को कहेगा अलविदा, पर इन पांच दिन भारी बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Alert यूपी में मानसून अब अंतिम चरण में है। तीन चार दिनों के अंदर पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों से मानसून विदा हो जाएगा। पर पूर्वी यूपी में 3-5 अक्टूबर को बारिश का मौसम अलर्ट जारी किया गया है।    
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2022, 11:15 AM IST
mp_weather_update.jpg
Weather Updates : मानसून अब यूपी को कहेगा अलविदा, पर इन पांच दिन होगी भारी बारिश मौसम अलर्ट

यूपी में मानसून अब अंतिम चरण में है। तीन चार दिनों के अंदर पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों से मानसून विदा हो जाएगा। पर पूर्वी यूपी में 3-5 अक्टूबर को बारिश का मौसम अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवा मैदानों में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। जिस वजह से रात के तापमान में अचानक गिरावट आ जाएगी। मतलब साफ है कि, अगले एक हफ्ते से सुबह-शाम सर्दी दस्तक दे सकती है। उमस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। मौसम विभाग ने मानसून की विदाई की घोषणा अभी त‍क नहीं की है।

यूपी में ट्रफ लाइन हुई कमजोर

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ट्रफ लाइन की वजह से मानसून की डेडलाइन 30 सितंबर तय है। यह ट्रफ लाइन पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक गुजर रही है। फिलहाल मौजूदा समय में पश्चिम में ट्रफ लाइन कमजोर हो चुकी है। जिस वजह से पश्चिम जिलों में बारिश नहीं होगी। पर पूर्वी यूपी के कई जिलों में यह संभावना है कि, 29 और 30 सितंबर को एक बार फिर से बारिश होगी। और उसके बाद अक्टूबर में 3 से पांच को बारिश होगी।

यूपी का मौसम अलर्ट

आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पूर्वांचल के कई जिले में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना है। गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गाजीपुर के आसपास के जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

मानसून - सितंबर में जमकर हुई बारिश

जेपी गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहाकि, सितंबर माह मानसून का असर अधिक दिखा। पूरे सितंबर में करीब 20 फीसद बारिश अब तक के मानसून के सीजन में रिकवर की है। सितंबर के पहले सप्ताह में 48 फीसद कम बारिश होने का अनुमान था। वह अब 28 फीसद तक पहुंच गया है। मानसून शुरू होने से अब तक यूपी में 535 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो कि औसत अनुमान से 28 फीसद ही कम है।

Published on:
Also Read
View All