लखनऊ

लखनऊ में H3N2 वायरस के बीच Corona मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी,जानिए कहा मिले मरीज

Influenza Virus H3N2 2023 लखनऊ में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी। रहे सावधान।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2023, 8:28 AM IST
  अस्पतालों में बढ़ रही संख्या
अस्पतालों में बढ़ रही संख्या

इन्फ्लुएंजा वायरस एच3एन2 के खतरे के बीच कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को इनकी रिपोर्ट आ सकती है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

शहर के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिले मरीज

आलमबाग नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत एक और पुरुष मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत एक पुरुष और महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौजूदा समय में आठ सक्रिय मरीज हैं। तीन सप्ताह पहले एक या दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। करीब दो सप्ताह बाद लगातार दूसरे दिन संक्रमित मिले हैं।

सर्दी-जुकाम, बुखार मरीजों की संख्या ज्यादा

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों की निगरानी और जांच की सिफारिश की है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी पांच मरीजों की सेहत सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है। आरआर टीमें संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कर रही हैं। सरकारी अस्पतालों में भी कोरोना जांच की सुविधा है।

.उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियोज देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।

Published on: