लखनऊ

अगले तीन महीने यूपी के इन जिलों में सामान्य से अधिक होगी बरसात, गेहूं की फसल के लिए शुभ संकेत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले 3 महीना में सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना व्यक्त की है।
less than 1 minute read
Jan 02, 2024
crop_wheate.jpg
सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना है।

Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग में आने वाले 3 महीना में उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत सुदूर उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित एक प्रेस वार्ता में जनवरी से मार्च 2024 के लिए वर्षा का पूर्वानुमान और जनवरी 2024 के दौरान वर्षा और तापमान की जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी जनवरी से मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड मैं वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है जो कि लंबे समय की अवधि के औसत एलपीए 80 फीसद से अधिक है इसे रवि की फसल के लिए अच्छा माना जा सकता है।

विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना है। केवल सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत सुदूर उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहां सामान्य से नीचे वर्षा होगी। बाकी देश में सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना है। वही जनवरी 2024 में बरसात के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है इसके अलावा जनवरी 2024 में सामान्य से अधिक तापमान भी रहेगा।

Published on:
02 Jan 2024 09:25 am