
लखनऊ.मदर्स डे आते ही, सोशल मीडिया पर इसका रंग साफ़ दिख सकता है। लेकिन इस हैशटैग के दौर में एक बाद ये भी है कि भारत देश के पास फादर ऑफ़ नेशन तो है लेकिन मदर ऑफ़ नेशन नहीं। देश भर में महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। बेटी बचाओ जैसे अभियान भी चल रहे हैं लेकिन आज भी हम पुरुषवादी सोच के गुलाम हैं।
भारत देश की ऎसी न जाने कितनी बेटियां है जिन्होंने आज़ादी के जंग से लेकर आधुनिक युग में तिरंगे की शान बढ़ाई है। क्षेत्र आप कोई भी लेलें खेल,कूद, विज्ञान, शिक्षा हर क्षेत्र में महिलाए पुरुषों से कन्धा मिला के चल रही हैं। राजनीति ही देख लीजिये चुनाव में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात करते हुए पार्टियां वोट बटोरती है। कहते हैं एक औलाद को बड़ा करने में सबसे अहम भूमिका माँ निभाती है लेकिन भारत के पास कोई राष्ट्र माता नहीं है। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या भारत में किसी भी महिला को राष्ट्र माता का दर्ज़ा अभी तक क्यों नहीं दिया गया ? क्या ज़िम्मेदार सरकारें किसी भी महिला के योगदान को उस लायक नहीं समझती या फिर वह पुरुषवादी सोच रखते हुए इसकी ओर ध्यान ही नहीं देना चाहती?
क्या सोचती है महिलाएं
पुरुष वादी सोच का एक उदाहरण, प्रतिभा पाटिल भी कहलाई राष्ट्रपिता
48 वर्षीय माया सिंह एक हाउसवाइफ है। उनका मानना है कि जिस समय महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता घोषित किया गया उस समय पुरष वादी मानसिकता अपने चरम पर थी। यही करण रहा कि देश के पहले नागरिक के पद का नाम राष्ट्रपति दिया गया। जब प्रतिभा पाटिल भी देश की प्रथम नागरिक बनी तो वे भी राष्ट्रपति ही कहलाई गईं। ऐसे ही चेयरमैन का पद भी था पर उसे कोर्ट के आदेशों के बाद बदल कर चेयरपर्सन कर दिया गया।
महिलाओं को बराबर का सम्मान सिर्फ दिखावा
कानून की पढाई कर रही अंजलि सिंह मानती है कि चाहे जितनी मर्ज़ीबातें कहीं जाये आज भी महिलाओं को समाज बारबार का दर्ज प्राप्त नहीं है। सामाजिक तौर पर लोग कहते है कि महिलाऐं किसी से पीछे नहीं है पर पर्दे के पीछे की हकीकत कुछ और ही है। लोग महिलाओं को बारबार का सम्मान देने मेंकराते हैं, और अफ़सोस इस बात का है कि कुछ लोगों की सोच में पुरुषवाद है। इसका ऐसा ज़हर घुला हुआ है कि वह महिलाओं को अपने आगे नहीं निकलना देना चाहते।
माँ किसी उपाधि की मोहताज नही
रश्मी मिश्रा एक बुज़ुर्ग महिलाओं की सेवा के लिए एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने कहा कि शायद माँ से उसके बच्चे का ऐसा प्रेम होता है जो वह कभी किसी से साझा नहीं करना चाहेगा। ममता में बटवारा नहीं हो सकता। पुरुषवादी मानसिकता वाले देश में आज भी माँ की ममता की बराबरी नहीं की जा सकती। इसलिए किसी भी माँ को अपना प्यार या ममता के लिए किसी उपाधि की ज़रुरत नहीं।
क्या सोचते है पुरुष
सभी रिश्तों में माँ-बाप का ही एक ऐसा रिश्ता है जिसमें पुरुषवादी सोच नहीं
लखनऊ के मेयर रह चुके, सूबे के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा कहते है कि माँ एक ऐसा शब्ध है जिसे किसी उपाधि तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उदाहरण के तौर पर देखें तो भाई-बहन, चाचा-चाची, मौसा-मौसी जैसे रिश्तों में सिर्फ माँ-बाप का ही एक ऐसा रिश्ता है जिसमे पुरुषवादी सोच नहीं दिखती। माँ का स्तर इतना ऊपर है कि हर जीवन दाई चीज़ को हम माँ का दर्जा देते है। गंगा माँ, धरती माँ और गंगा माँ इसका स्पष्ट उदाहरण है। तो अपने आप में हमारे राष्ट्र के पास माँ की ममता चारों ओर है।
हम महिला सशक्तिकरण नहीं उनका हक़ वापस दे रहे हैं !
वरिष्ठ पत्रकार नितिन सक्सेना ने बताया कि वेद में लिखा है कि एक समय महिआलाएं घर की मुखिया हुआ करती थीं। समय के साथ पुरुष हावी होते चले गए। आज के बुद्धिजीव और राजनेता महिला सशक्तिकरण की बात करते है पर वह यह नहीं जानते कि दरअसल यह सारे प्रयास महिलाओं को उनका खोया हक़ लौटा रहे है। राष्ट्रपिता की उपाधि और राष्ट्रमाता पर विचार न होना इसका एक उदाहरण है। 'महिलाओं को आज भी अबला माना जाता है ' यह एक कटु सत्य है।
अच्छा है राष्ट्रमाता नहीं !
रिटायर्ड सीएमएस रामकृष्ण गुप्ता का मनना है कि आज तक इस मुद्दे पर किसी ने सोचा ही नहीं है। किसी घर की स्थापना में तो महिला का योगदान को बढ़ा चढ़ा कर दिखा दिया जाता है पर बड़े स्तर पर पुरुष ही हावी रहते है। रानी लक्ष्मी बाई, बेगम हज़रत महल, सरोजनी नायडू, इंद्रा गांधी आदि महिलाओं के योगदान को क्या राष्ट्रमाता के दर्जे के लयक नहीं समझा जाता ? उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि अच्छ है किसी को राष्ट्रमाता बनने की कोई कवायत नहीं की जाए रही नहीं तो राजनैतिक पार्टियों को राजनीती का एक और मुद्दा मिल जाएगा। योगदान को छोड राष्ट्रमाता जातिवाद समीकरणों के भेंट चढ़ जाएंगी।
हो एक महिला प्रतीक
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मुख्य रूप से इसका दोष समाज की सोच का है क्योंकि वह पुरुष वादी है। यदि किसी महिला को प्रतीक के तौर पर देखा जा सके तो इस सोच से छुटकारा ज़्यादा आसानी से मिल सकेगा। साथ ही महिलाए भी प्रेरित होंगी ।
ये विडंबना ही है है कि क्यों अभी तक भारत देश में ऐसी कोई महिला नहीं हुई जिसके कार्यों की सरहाना करते हुए उसे राष्ट्रमाता माना जाए ? या फिर यह बात माननी होगी कि हम आज भी पुरुष वादी मानसिकता के इर्द गिर्द ही हैं !