लखनऊ

बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका, लखनऊ की कोर्ट से बेल अर्जी खारिज

Mukhtar Ansari Shocked पूर्वांचल के माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की सेशन कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुख्तार पर लखनऊ में शत्रु संपत्ति हथियाने का आरोप है।
2 min read
Jun 05, 2022
Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी

पूर्वांचल के माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की सेशन कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुख्तार पर लखनऊ में शत्रु संपत्ति हथियाने का आरोप है। शत्रु संपत्ति हथियाने मामले में लखनऊ की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शनिवार को इस मामले में सुनवाई के बाद लखनऊ सत्र अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। उसे मार्च में कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ कोर्ट लाया गया था।

शत्रु संपत्ति हथिया कर अवैध निर्माण का आरोप

बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी केस दर्ज किया गया था। डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी के मकान को जांच के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति हथियाने का मामला आया था। इस मामले में लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। मुख्तार अंसारी के वकील काजी शबिउर्रहमान ने कल जेल अधीक्षक बांदा को पत्र लिखकर कहा था कि बीमारी के चलते मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश न किया जाए।

मुख्तार पर कई मामले

इससे पहले मुख्तार ने गाजीपुर की कोर्ट में स्वास्थ्य का हवाला देकर बाहर का खाने उपलब्ध कराने की छूट मांगी थी। जिसे स्थानीय कोर्ट से मंजूरी दे दी गई। इस आदेश के खिलाफ योगी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की है। यूपी सरकार जेल के बाहर का खाना दिए जाने के खिलाफ है। मुख्तार पर कई मामले दर्ज हैं।

बढ़ रही हैं मुख्तार की मुश्किलें

योगी सरकार के पहले कार्यकाल से ही बाहुबली मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। उसकी लगातार मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। योगी सरकार के निशाने पर मुख्तार के खास सहयोगी और गुर्गे भी हैं। एक ओर जहां मुख्तार की करोड़ों रुपए की संपत्ति पर लगातार कार्रवाई हो रही है तो दूसरी उनके गुर्गों की भी प्रॉपर्टी पर प्रशासन लगातार बुलडोजर चला रहा है।

Published on:
05 Jun 2022 10:43 am