लखनऊ

मुलायम सिंह यादव इस पूर्व सीएम के निधन पर हुए भावुक, कहा- ऐसा कर उन्होंने सभी को चौका दिया था

मुलायम ने जारी बयान में कहा पूर्व मुख्यमंत्री का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

2 min read
Aug 21, 2019
mulayam singh

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मे गौर के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के कई दिग्गजों ने उनका स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस खबर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने बकायदा पत्र जारी शोक जताया व उनके साथ बिताए कुछ अमूल्य क्षणों को याद किया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी शोक जताया।

उन्होंने सभी को चकित कर दिया था- मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने जारी बयान में कहा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल यादव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। दूसरे दल में होते हुए भी उनसे मेरे आत्मीय संबंध थे। 2008 में जबलपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने सभी को चकित कर दिया था। प्रतापगढ़ के साधारण ग्रामीण परिवार में उनका जन्म हुआ। उनकी सादगी, उनक मन में गरीबों, शोषितों के लिए पीड़ा उनकी पहचना थी। जीवन भर उनके लिए वह लड़ाई लड़ते रहे।

लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे- अखिलेश

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि बाबूलाल गौर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में गरीबों, किसानों एवं पिछड़े वर्गों के हितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया तथा सरकार में रहते हुए इन वर्गों के लिए अनेको कार्य किये। पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कठिन परिश्रम से मध्य प्रदेश की राजनीति में अपना सम्मानजनक स्थान बनाया था।

Published on:
21 Aug 2019 09:49 pm
Also Read
View All