लखनऊ

मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर कर दिया बड़ा एेलान, दिया ये बयान

मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर कर दिया बड़ा एेलान, दिया ये बयान
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 4:07 PM IST
mulayam singh
मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर अखिलेश के साथ मिलकर कर दिया बड़ा एेलान, दिया ये बयान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अब संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज गुरुवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके तहत शिवपाल और अखिलेश दोनों ही खेमें के कार्यकर्ताओं में मुलायम का आशीर्वाद लेने की होड़ मची है।

वहीं मुलायम सिंह यादव केक काटने सपा दफ्तर पहुंचे। सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भगवती सिंह व समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी थे। इस मौके पर अन्य नेताओं मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।


सपा के प्रदेश कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर संकल्प करो कि किसी को नाराज़ नही करना है और धर्म जाति के नाम पर भेदभाव नही करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव दूर करके सपा को और मजबूत करना है। 4 बार मैनें सरकार मैंने बनाई, कुछ नेताओं ने अलग होकर पार्टी को कमज़ोर किया, आप सब पार्टी को मजबूत करो।


मुलायम ने कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री था तो मैंने चीन और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि नेता मंडल स्तर पर मेरे कार्यक्रम लगाएं। मैं ऐसी स्थिति पैदा करूँगा कि मेरे बिना दिल्ली की सरकार नही बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लक्ष्य होना चाहिए, दिल्ली की सरकार सब कुछ है। 90 फीसदी नौजवान आया समाजवादी पार्टी के साथ है। नौजवानों और महिलाओं को पार्टी से जोड़िए, महिलाओं को विश्वास दिलाइये की सपा में वो सुरक्षित हैं। लाल टोपी समाजवादी पार्टी की पहचान है।

Updated on:
22 Nov 2018, 4:07 PM IST
Published on: