Lucknow के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग लगी हुई है। अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी को नमन’ लिखा है।
Lucknow: राजनीति में सियासी जंग होना स्वाभाविक है। पक्ष और प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। ऐसे में हमारे में देश में कई ऐसे नेता हैं जो राजनीतिक धुरंधर होने के साथ-साथ अजातशत्रु हैं। उन्हें हर दल के नेता और कार्यकर्ता समान आदर और सम्मान के साथ याद करते हैं।
समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती 22 नवंबर को मनाई जाती है। ऐसे में उनके जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग लगाई गई।
मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग पर उनकी बहु भाजपा नेत्री और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की तस्वीर लगी है। तस्वीर बीजेपी कार्यकर्ता चौधरी विवेक बालियान ने लगवाई है। होर्डिंग में मुलायम सिंह ने 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई है।
मुलायम सिंह यादव के होर्डिंग लगाए जाने पर बीजेपी और सपा के कार्यकर्तों में चर्चा हो रही है। चुनाव के इस माहौल में ऐसे होर्डिंग पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है वहीं भाजपा ने इसे अपर्णा यादव का व्यक्तिगत मामला बताया है।