रात में सोने से पहले दूध में 2 से तीन मुनक्के (Munakka) उबाल कर पीने के इसके कई लाभ है।
लखनऊ. सर्दियों को मौसम आ गया है और इस दौरान औषधीय गुणों से भरपूर ड्राईफ्रूट्स (Dryfruits) की मांग व सेवन बढ़ने लगा है। इनमें से एक है मुनक्का (Munakka), जिसके सेवन से अनेकों बीमारियों दूर रहती हैं, वहीं पहले से कोई बीमारी है, तो उसका बेहतरीन तोड़ है ये। रात में सोने से पहले दूध में 2 से तीन मुनक्के (Dry Grapes) उबाल कर पीने के इसके कई लाभ हैं। यह सर्दी व जुखाम जैसी आम बीमारियों से तो निजात दिलाता ही है, हड्डियों के दर्द, गठियां व कब्ज जैसे परेशानियों को भी दर करता है। इसकी प्रकृति या तासीर गर्म होती है, इस कारण सर्दियों में यह काफी कारगर साबित होता है। आईये जानते हैं इसके अनेक फायदों के बारे में-
कब्ज से छुटकारा-
कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शाम के वक्त 10 मुनक्का धोकर एक गिलास दूध में उबाले और रात में सोने से पहले बीज निकालकर खा लें। ऊपर से दूध पी लें। ऐसे नियमित करें, फायदे मिलेगा।
गले की समस्या से मिलेगी निजात-
गले की समस्या जैसे खराश, खुश्की या खुजली है, तो रात में मुनक्का भिगो कर सुबह इसका सेवन करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इससे छुटकारा देंगे।
बच्चों रहेंगे स्वस्थ-
छोटे बच्चे अकसर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उनकी इम्युनिटि को बढ़ाने के लिए मुनक्का कारगर साबित हो सकता है। प्रतिदिन गर्म दूध में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन जरूर करवाएं उन्हें।
एनीमिया होगा दूर-
मुनक्के में मौजूद कॉपर, लाल खून की कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। मुनक्के में मौजूद आयरन और साथ ही बी कॉम्लेक्स विटामिन एनीमिया के इलाज में मददगार साबित होते हैं।
आंखों की बढ़ेगी रोशनी-
मुनक्का से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है। इसके लिए भी मुनक्के को रात में भिगो कर रखें और सुबह खाएं।
हड्डियां होंगी मजबूत-
मजबूत हड्डियों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनता है।
खून बढ़ाता है-
मुनक्का खून बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद हैं। रात में 10 मुनक्के पानी में भिगो दीजिए और सुबह इन्हें दूध में डालकर उबाल लें, हल्का ठंडा होने पर पियें। नियमित खाने से खून बढ़ेगा है।
बुखार होगा ठीक-
मियादी या पुराना बुखार है तो दस मुनक्के के साथ एक अंजीर को प्रातः पानी में भिगोकर रखें और रात में सोने से पहले उन्हें दूध में उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। तीन दिन तक लगातार खाने से बुखार ठीक हो जाएगा।
गठिया की बीमारी का है इलाज-
गठिया की बीमारी है तो मुनक्के का सेवन जरूर करें। इसमें पोटेशियम व मैग्नीशियम भी मौजूद होता होता है। यह अम्लता को कम करने और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को दूर कर किडनी स्टोन, दिल की बीमारियों और गाठिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
- दिल की बीमारी है तो मुनक्के का सेवल करें
- रोज सुबह इसको खाने से मुंह के छाले व जख्म ठीक हो जाते हैं।