युवक की हत्या करके शव कुकरैल पुल के नीचे फेंका

मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2016, 12:03 PM IST
Murder Of Young Man In Gudamba
Murder Of Young Man In Gudamba
लखनऊ. राजधानी में शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन मिल रहे शव पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। ताजा मामला गुडंबा इलाके का है जहां एक युवक की हत्या करके शव कुकरैल पुल के नीचे फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी पढ़ने के लिए जा रहे छात्र कामरान, शकील और प्रशांत रावत की नजर औंधे मुंह पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
Published on: