लखनऊ

Holi 2023: होली के रंग दिखेंगे डाक टिकटों पर, जारी करवाएं खुद की तस्वीर

होली के त्योहार को यादगार बनाने के लिए, हर कोई कुछ नया करना चाहता है, कभी आपने सोचा कि आपकी तस्वीरों के साथ डाक टिकट जारी हो सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2023, 4:47 PM IST
  होली पर युवाओं के लिए खास मौका
होली पर युवाओं के लिए खास मौका

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत लोग होली पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं। बताया कि पाँच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी तस्वीर होगी। वह देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है।


इस डाक टिकट पर बाक़ायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा और साथ में रंगों और अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट जीपीओ और प्रधान डाकघर स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में बनवाई जा सकती है।

युवाओं के लिए खास मौका

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है। ऐसे में नए जन्मे बच्चों की पहली होली हो या नवयुगल की पहली होली अथवा होली में एक साथ इकट्ठा हुए संयुक्त परिवार की यादगार होली हो, इन सब पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है।


लोगों में माई स्टैंप डाक टिकट का बढ़ा क्रेज

आप को बता दे कि डाक विभाग द्वारा शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसे लोगों ने भरपूर सराहा है।

Published on: