Nag Panchami 2021- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नागपंचमी पर शुभ मुहूर्त में नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं
लखनऊ. Nag Panchami 2021- हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार नागपंचमी का त्यौहार 13 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव व नागों की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सावन का महीना शंकर जी का प्रिय महीना माना जाता है। पुराणों के अनुसार, शिवजी को नाग बहुत प्रिय हैं और सावन में नागों की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार मिथुन, तुला, कुंभ और कर्क राशि वालों के लिए नागपंचमी विशेष लाभकारी साबित हो सकती है।
क्या है शुभ मुहूर्त- पांचांग के अनुसार इस बार नाग पंचमी 13 अगस्त को होगी
दिन - शुक्रवार
पंचमी तिथि प्रारंभ- 12 अगस्त 2021 को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से
पंचमी तिथि समाप्त- 13 अगस्त 2021 को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक
कैसे करें पूजा
नागों की पूजा करते समय चावल, हल्दी, रोली, फूल, अक्षत, कच्चा दूध और घी का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान नाग देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह कभी भी हमें क्षति न पहुंचाएं। पूजा करते समय कथा का विशेष महत्व होता है कथा पढ़ने के बाद आरती कर नाग देवता का आशीर्वाद लेना चाहिए।
नाग पंचमी क्यों है विशेष?
नागपंचमी के व्रत का उल्लेख धार्मिक शास्त्रों में भी है। नाग पंचमी के दिन सच्चे मन से नाग देवता की पूजा से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आप आध्यात्मिक रूप से प्रबल होते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत ही नहीं दुनिया भर में मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें- सेलिब्रेशन के तरीके
इस बार इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
नाग पंचमी की तिथि को ग्रह-नक्षत्रों की दशा भी बदल रही है। हिंदू पांचांग के मुताबिक, इस दिन से इन चार राशि वालों पर कृपा होगी-
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को सावन के शुक्ल पक्ष में बहुत लाभ होगा। इस राशि के लोग जिस काम को भी लगन से करेंगे, उन्हें काम में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : सावन के महीने में कर्क राशि को विशेष लाभ होगा। इस राशि के लोग अगर सावन के शिवलिंग पर जल अर्पण करे तो उनकी किस्मत के ताले खुल जायेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।
तुला राशि : इस राशि के लोगों के लिए प्रबल तरक्की के योग है इस राशि के जातकों को बिजनेस में विशेष होगा उनके करियर में विशेष उछाल होगा पर अपने कार्य को करते समय उसमें अपना सौ प्रतिशत योगदान दें लाभ होगा।
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को यात्रा करने से करियर में उछाल आएगा। और ये अपनी प्रतिभा के कारण विशेष नाम और पद की प्राप्ति करेंगे।
यह भी पढ़ें : हरियाली तीज के दिन क्या करती हैं महिलाएं, पढ़िए यह कहानी...
रिपोर्ट- प्रगति तिवारी