लखनऊ

Lucknow Nagar Nikay Chunav : नगर निगम लगातार चला रहा पोस्टर,बैनर हटाने का अभियान

Nagar Nikay Chunav Lucknow उ.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद से ही नगर निगम लगातार चला रहा पोस्टर,बैनर हटाने का अभियान
less than 1 minute read
Apr 11, 2023
दिन -रात चल रहा अभियान
दिन -रात चल रहा अभियान

Nagar Nikay Chunav Updates स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा शुरू होते ही नगर निगम की टीमें बैनर,पोस्टर हटाने के अभियान में जुट गई है। पहले ही दिन हजारों की संख्या में पोस्टर बैनर हटाए गए। तब से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त के अनुसार यह अभियान जारी रहेगा।


उ.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से स्थानीय निकाय निर्वाचन 2022-23 की घोषणा की जा चुकी है जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशो के क्रम में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

नगर आयुक्त के माध्यम से लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटाये जाने के लिए प्रचार विभाग, जोनल अधिकारियों तथा नगर अभियंता के स्तर पर टीमों का गठन कर शहर के समस्त क्षेत्रों में राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, स्टीकर, पम्पलेट एवं वॉल पेंटिंग आदि प्रचार सामग्रियाँ अभियान चलाकर हटाये जाने के निर्देश दिये गये है।

दिन -रात चल रहा अभियान

शहर में अवैध प्रचार सामग्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान में कुल 1200 होर्डिंग्स, 244 वॉल पेंटिंग, 1438 बैनर, 2237 कियोस्क बोर्ड, 1291 झण्डा, 3653 पोस्टर हटाये गये। अभियान निरन्तर चलाते हुए शहर में समस्त अवैध प्रचार सामग्री को हटाये जाने का कार्य कराया जायेगा।

Published on:
11 Apr 2023 09:46 am