29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मिट्टी खनन में लगी गाड़ियां रात भर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं। अफसर अवैध खनन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 11, 2023

हनुमान की मौके पर ही हुई मौत

हनुमान की मौके पर ही हुई मौत

दुबग्गा में रात को तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर चालक ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें: Lucknow Nagar Nikay Chunav: नामांकन की तैयारियों को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश

इधर आक्रोशित परिजनों ने रात में ही जेहटा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।

यह भी पढ़ें: Video : अखिलेश को सारस से ज्यादा आजम खान के लिए पोस्ट करना चाहिए था: असीम वकार

हनुमान की मौके पर ही हुई मौत

पुलिस के मुताबिक धनसीन खेड़ा गांव निवासी राज उर्फ जमुना लोधी (18) चचेरे भाई सतीश (20) व साथी हनुमान लोधी (32) के साथ मजदूरी करता था। रविवार देर रात तीनों काम खत्म करके एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक हनुमान चला रहा था। रात करीब 12 बजे वह सैथा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राज और सतीश को अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान राज की मौत हो गई। वहीं सतीश की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav: सपा, बसपा और कांग्रेस मुसलमानों को दिखा रहे हैं भाजपा का डर : ओपी राजभर

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर दुबग्गा प्रवीण सिंह के मुताबिक मृतक हनुमान के भाई रूपचन्द्र की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक हनुमान के परिवार में पत्नी मोहिनी, बेटा मिथुन व सुदामा हैं। वहीं मृतक राज के परिवार में पिता राम सागर मां, भाई गंगा चंद्रिका व महेश हैं।

मिट्टी खनन में लगी गाड़ियां रात भर तेज रफ्तार से दौड़ती

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पहुंचे मृतक हनुमान के परिजन जेहटा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मिट्टी खनन में लगी गाड़ियां रात भर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं। अफसर अवैध खनन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मियों ने दोषी चालक को जल्द पकड़कर कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर सभी को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।