24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Nagar Nikay Chunav: नामांकन की तैयारियों को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh Municipal Elections डीएम बोले प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 11 Apr 2023, 8:02 AM IST

 पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सूर्य पाल गंगवार ने अचानक लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर नामांकन तैयारी का जायजा लिया। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू । लखनऊ सहित नौ मंडलों में नामांकन दाखिले शुरू हो जाएंगे। 17 अप्रैल तक नामांकन होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Video : अखिलेश को सारस से ज्यादा आजम खान के लिए पोस्ट करना चाहिए था: असीम वकार

निगम मुख्यालय के 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग

डीएम ने निगम मुख्यालय के दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर एंट्री पॉइंट बनाकर बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे तल पर बने त्रिलोक नाथ हाल का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया की इसी हाल में महापौर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav: सपा, बसपा और कांग्रेस मुसलमानों को दिखा रहे हैं भाजपा का डर : ओपी राजभर

अलग -अलग होंगे दरवाजे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग दरवाजे बनाने के निर्देश दिए। भूतल पर बने तीन कमरों का भी निरीक्षण किया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया की इस सभी कमरों में ज़ोन एक के पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए दाखिले कराए जाएंगे। प्रत्येक कमरे में एक आरओ, दो एआरओ के साथ ही एक आरओ को रिजर्व में रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक आरओ चार वार्डों के प्रत्याशियों का दाखिला कराएंगे। चुनाव सामग्री को बॉक्स में लॉक करके या फिर अलमारियों में लॉक करके सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती 1 करोड़ परिवारों मिलेगा कनेक्शन, जानिए क्या है सरकार स्कीम

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

डीएम ने बताया की सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित करें। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन पर लोक प्रतिनिधित्व एक्ट के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बंग्ला बाजार स्थित स्मृति उपवन का भी निरीक्षण किया। यहीं से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था व रवानगी काउंटर आदि की व्यवस्था समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि फील्ड के एक साइड में पोलिंग पार्टी रवानगी काउंटर और दूसरे पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

इधर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिये पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिये हैं। जोन वार नामांकन स्थलों के 200 मीटर की परिधि पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। प्रत्याशी और प्रस्तावक समेत सिर्फ चार अन्य लोग ही इस बैरिकेडिंग के आगे जा सकेंगे। वाहनों का प्रवेश भी इस परिधि में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम से होगी

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि प्रत्याशी और साथ आने वालों के वाहनों के लिये निश्चित स्थल पर पार्किंग है। कहीं और वाहन खड़े नहीं करने दिये जायेंगे। हर नामांकन स्थल पर एसीपी और एडीसीपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इन सभी का पर्यवेक्षण डीसीपी करेंगे। नामांकन स्थल पर अतिरिक्त क्लीज सर्किट कैमरे लगाए गये हैं। इनकी मानीटरिंग कन्ट्रोल रूम से की जायेगी। इसके लिये अलग से कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जहां इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।