24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती 1 करोड़ परिवारों मिलेगा कनेक्शन, जानिए क्या है सरकार स्कीम

अम्बेडकर जयंती पर आला अधिकारी अपने स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों में करेंगे भोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Apr 2023, 7:23 PM IST

 स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों में करेंगे भोजन

स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों में करेंगे भोजन

बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर यूपी में एक करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देकर उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। ये लक्ष्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिये। वे गोमतीनगर के किसान बाजार स्थित विभाग के कार्यालय में हर घर जल, नमामि गंगे, लघु सिंचाई, भू गर्भ जल समेत विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Video News: यूपी के मदरसों में बच्चे सुनेंगे PM मोदी की ‘मन की बात’


स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों में करेंगे भोजन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती को विभाग के समस्त कार्यालयों में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी जिलों में ग्राम पंचायतवार अधिकारी वहां के स्टाफ के साथ बैठकर पत्तलों पर भोजन करेंगे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे।

यह भी पढ़ें: Video: अतरौली गांव के खेतों में लगी आग, तबाह हुई फसल


98,70,651 ग्रामीणों तक नल से जल पहुंचा

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर जल योजना के तहत सोमवार तक यूपी में 98,70,651 ग्रामीणों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है। जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को अगले तीन दिनों में 1,29,349 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। विभाग की समीक्षा बैठक में जल शक्ति मंत्री ने गांव-गांव में बन रही ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के गठन और वाटर एक्शन प्लान के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: सावधान वायरल बुखार के बाद हो रहा गठिया, जानिए कैसे बचे


सघन मॉनिटरिंग के निर्देश

गांव वालों की सोच को बदलने और जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों के बीच किये जा रहे कार्यों से भी वे संतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि इन्ही गतिविधियों से जल की बचत के लिए बड़े परिवर्तन सामने आएंगे। जल शक्ति मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को संस्थाओं की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिये।

पानी जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया

उन्होंने अधिकारियों को एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की कार्ययोजना को अंतिम रूप प्रदान कर उसपर तेज गति से काम शुरू करने के निर्देश दिये। पानी जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य को पूरा करने पर उन्होंने अधिकारियों की सराहना की। गांव-गांव में युवाओं को प्लंबर, पम्प ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मेसन के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने का