लखनऊ

नगर निकाय: रविवार को दूसरे चरण का चुनाव, इन 25 जिलों में ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

नगर निकाय चुनाव के दौरान लखनऊ समेत 25 जिलों में सुरक्षा पर रहेगी खास नज़र।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 9:26 PM IST
Nagar Nikay Election
Nagar Nikay Election

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग चंद घंटे बाद शुरु हो जाएगी। लखनऊ समेत 25 जिलों में रविवार सुबह 7.30 बजे से वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी फोर्स सभी जिलों में पहुंचे अपनी पोजिशन ले चुकी है। रविवार को होने वाले चुनाव से जुड़ी अहम बातें...

इन जिलों में होगी वोटिंग
यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 25 जनपदों में चुनाव होने वाले है। इन जनपदों में लखनऊ, मुज्जफ्रनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्वनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभींत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराईच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही का नाम शामिल है।

ऐसी होगी व्यवस्था
सभी 25 जिलों में कुल 4,056 पोलिंग सेन्टर, 13,776 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 28 पुलिस उपाधीक्षक, 476 निरीक्षक, 8,579 उपनिरीक्षक, 4,739 मुख्य आरक्षी, 43,819 आरक्षी, 34 कंपनी सी.ए.पी.एफ. , 91 कंपनी पी.ए.सी. और 45,061 होमगार्ड की रहेगी।

24,622 प्रत्याशी पर 1.29 करोड़ मतदाता

यूपी के 25 जिलों में कुल 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका परिषद और 132 नगर पंचायत शामिल है। दूसरे चरण में कुल 24,622 प्रत्याशी मैदान में है। इनके लिए 1.29 करोड़ मतदाता अपना वोट देंगे।

लखनऊ में ऐसी रहेगी व्यवस्था

लखनऊ में मतदान के दौरान 5500 होमगार्ड, 13 कम्पनी पीएसी, 4 कम्पनी CAPF तैनात रहेगी। वहीं हर थाने में 3 पुलिस की क्यूआरटी टीमें तैयार रहेंगी। इसके अतिरिक्त 30 ड्रोन कैमरों के जरिये संवेदनशील एरिया की निगरानी होगी।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा