लखनऊ

सीएम योगी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख, बोले- कला जगत की अपूरणीय क्षति

Nana Patekar Death News: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर में बेहोश मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
3 min read
• •
Oct 08, 2026
CM YOGI
सीएम योगी और नाना पाटेकर (IANS Photo)

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद मेडिकल टीम को उनके फ्लैट पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर नाना पाटेकर बेहोश मिले। मेडिकल टीम ने उन्हें मौके पर ही कार्डियक मसाज दी, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें डोना पाउला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल की मेडिकल टीम ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत की वजह का मेडिकल और कानूनी तौर पर पता लगाने के लिए आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया और इसे कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

महाराष्ट्र में हुआ था जन्म

नाना पाटेकर का जन्म विश्वनाथ पाटेकर के रूप में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनकी शादी 1978 में नीलकांति से हुई थी। दोनों बाद में अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी नहीं की।

दो बेटों में एक की हुई मौत

नाना पाटेकर और नीलकांति के दो बेटे हुए, जिनके नाम दुर्वासा और मल्हार थे। दुर्वासा की बीमारी के चलते दो साल की उम्र में मौत हो गई थी। उनके परिवार में दो भाई अशोक और दिलीप पाटेकर हैं। नाना अपनी मां निर्मला पाटेकर के भी काफी करीब थे। वह उनके साथ रहती थीं। 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

पिता से मिली थी रंगमंच की प्रेरणा

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता को नाटक बहुत पसंद थे। वह उन्हें नाटक देखने के लिए प्रोत्साहित करते थे। इसी वजह से उनके भीतर अभिनय के प्रति रुचि पैदा हुई। उनके पहले नाटक का निर्देशन विजया मेहता ने किया था। नाना पाटेकर बहुत ज्यादा धूम्रपान करते थे, लेकिन 56 साल की उम्र में उन्होंने इसे छोड़ दिया था।

सेना में भी दी थी सेवा

नाना पाटेकर साल 1988 में कैप्टन के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। फिल्म 'प्रहार' की तैयारी के लिए उन्होंने तीन साल की ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने जनरल वी.के. सिंह के साथ काम किया था, जो उस समय लेफ्टिनेंट कर्नल थे और फिल्म में कैमियो रोल में भी नजर आए थे। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में मेजर के तौर पर सेवा दी। वह 2013 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से टेरिटोरियल आर्मी से रिटायर हुए।

आखिरी फिल्मों में भी आए नजर

नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'ओ रोमियो' में नजर आए थे। फरवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ इस्माइल खान का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' में भी काम किया, जो मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

OTT पर भी किया था डेब्यू

नाना पाटेकर साल 2025 में 'हाउसफुल 5' और 2024 में 'वनवास' में भी दिखाई दिए थे। साल 2026 में उन्होंने प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'संकल्प' से OTT पर डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने कन्हैया लाल का किरदार निभाया था।

Updated on:
08 Oct 2026 09:53 am
Published on:
08 Oct 2026 08:41 am
Also Read
View All
‘अखिलेश यादव की हालत बेहद मुश्किल’, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- राज्यसभा चुनाव में तीन सांसद जिताने का उनका सपना टूटा

‘जांच हुई तो दूर तलक जाएगी’, नर्सिंग भर्ती घपले पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- भाजपा अयोग्य लोगों को पिछले दरवाजे से ला रही

470 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर, यूपी पुलिस में 43 दरोगा समेत 427 आरक्षियों की नियुक्ति, सीएम योगी बोले- प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्र सेवा का अवसर

इंडिगो फ्लाइट पर Lightning Strike, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

‘वोट देने का अधिकार छीन गया तो क्या बचेगा’, चुनाव आयोग पर भड़के चंद्रशेखर आजाद; प्रदर्शन रोकने पर उठाए सवाल