नरेगा तकीनीकी सहायकों ने विधान सभा का घेराव कर काटा बवाल

कार्यकर्ता जैसे ही सड़क पर आये पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोका लिया काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी आश्वाशन के बाद शांत हुए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2016, 5:24 PM IST
Narega Takniki Sahayak
Narega Takniki Sahayak
लखनऊ. 'नरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन' के तत्वाधान में पिछले कई दिनों से गोमती किनारे लक्ष्मण मेला मैदान में अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा तो पुलिस ने उन्हें रोका इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई। कार्यकर्ता जैसे ही सड़क पर आये पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोका लिया काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी आश्वाशन के बाद शांत हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने बताया नरेगा तकनीकी सहायक प्रदेश की सपा सरकार से तकनीकी सहायक संवर्ग को देश के सभी राज्यों के न्यूनतम 8000 रुपये मानदेय पिछले 6 सालों से दे रही है। इतनी महंगाई के चलते इसे ग्रेड पे 9300 से 34,800 किया जाये इसके अलावा एवं मानव संसाधन नीति लागू की जाये। उन्होंने कहा कि छह सालों में एक बार भी एक रुपये की वेतन वृद्धि नहीं की गई है इसके चलते तकनीकी सहायकों में आक्रोश है।
Published on: