
नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने के साथ का रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।
चौथे दिन - मां कूष्माण्डा
पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के चौथे स्वरूप यानि इस दिन देवी कुष्मांडा की पूजा होती है।. इनकी उपासना करने से सभी को मुश्किल से मुश्किल रोगों से मुक्ति मिलती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, इस दिन माता को मालपुए का भोग लगाएं, क्योंकि मां कूष्मांडा को मालपुए बेहद पसंद होते है। इसलिए इस दिन मालपुए का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को अर्पित करने और दूसरों को खिलाने से बुद्धि तेज होती है!
देवी का मंत्र
ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥
माता की स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।