लखनऊ

लखनऊ के अस्पतालों में चलने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

विभाग के अफसरों का कहना है कि नेपाल से कौन सी समितियों के माध्यम से मरीज भेजे जाते हैं। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2023, 12:40 PM IST
सिंडिकेट चलाने की पुष्टि हुई तो सख्त कार्रवाई
सिंडिकेट चलाने की पुष्टि हुई तो सख्त कार्रवाई

चिनहट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर नेपाल से आने वाले मरीजों का सिंडिकेट चलाने का आरोप लगा है। इस मामले में शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों का ब्यौरा मांगा है। विभाग के अफसरों का कहना है कि नेपाल से कौन सी समितियों के माध्यम से मरीज भेजे जाते हैं। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। सिंडिकेट चलाने की पुष्टि हुई तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि नेपाल से भारत को भेजे जाने वाले मरीज केजीएमयू-लोहिया व पीजीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बजाए चिनहट के कठौता स्थित क्रिसेंट हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। यहां इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। शिकायत के बाद इस प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : आपके घर में बिजली आती है? खुश हो जाइए, आपको ब्याज मिलने वाला है


अफसरों का कहना है कि जिन समितियों के माध्यम से मरीज भेजे जा रहे हैं, अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेकर जांच की जाएगी। हालांकि अस्पताल संचालक मो.इस्तिफाक का दावा है कि करीब एक दर्जन समितियों से उनका अनुबंध है। नियमानुसार मरीज उनके अस्पताल में आते हैं। सिंडिकेट चलाने का आरोप बेबुनियाद है। शिकायतकर्ता के विरुद्ध वह कोर्ट में भी केस करने की तैयारी कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All